सारण, तरैया। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित पुस्कालय सभागार कक्ष में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने एवं फरवरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के तैयारियों के विषय में चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित आप जैसे पदाधिकारियों की वजह से ही आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। हमारा यह प्रयास सदैव जारी रहना चाहिए ताकि हम प्रत्येक चुनाव में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करके देश के लोगों को सच्चे रामराज्य का अनुभव दे सकें। बैठक में अगले माह होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह के कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग करने को कहा गया। स्थानीय विधायक जनक सिंह अपने पत्नी के असाध्य रोग से पीड़ित होकर दिल्ली एम्स में भर्ती होने कारण इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। लेकिन अस्पताल में होने के बावजूद भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने बैठक को संबोधित किया। पार्टी पदाधिकारियों को इन सभी मुद्दों के विषय में बिंदुवार जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी लोग क्षेत्र में हैं, मुझे विश्वास है कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यकलापों के लिए आप सभी सक्षम व्यक्ति हैं। बैठक में महामंत्री योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न नारायण सिंह, सुरेश सिंह, बीरबली सिंह पटेल, दुर्गा महतो, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, गोरख राम समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
Recent Comments