
मांझी। प्रखण्ड क्षेत्र के जैतपुर पंचायत के उप मुखिया सह वार्ड संघ प्रमंडलीय अध्यक्ष उमेश गोश्वामी के जलमीनार परिसर में रविवार को एक संघीय बैठक हुई। जिसमें ग्राम पंचायत राज जैतपुर , दाउदपुर, नसीरा के वार्ड सदस्य व उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में वार्ड-पंच संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष गोश्वामी ने मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के बेहतर विकास व हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर जोर दिया। ग्राम पंचायत में प्रत्येक वार्ड को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। वही इस बैठक में बिहार सरकार से वार्ड सदस्यों को उचित मानदेय तथा पेंशन निर्धारित करने की मांग के प्रति ध्यानाकृष्ट किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य संध्या देवी प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, मुन्नी देवी प्रतिनिधि नागमणि शर्मा, शंकर मांझी, मुर्तुजा अंसारी, शिवमंगल शर्मा, कन्हैया राम, संजय कुमार सिंह, ब्रमदेव साह, धर्मेन्द्र साह, अजय मिश्रा, अनिल राय आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments