सिवान :मिशन गुणवत्ता को लेकर शिक्षक मासिक आवर्ती कार्यशाला सम्पन्न
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सीवान -: जिले के सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर मिशन गुणवत्ता के तहत शिक्षक मासिक आवर्ती कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गया।
बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देश पर जीरादेई प्रखण्ड के सभी नौ संकुल संसाधन केंद्रों पर मासिक आवर्ती कार्यशाला का समापन किया गया। जिसके अंतर्गत बलईपुर के संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार सहित जुनेद अली, मनोज कुमार सिंह, राजकिशोर ठाकुर, प्रेम किशोर पाण्डेय, शमशाद अली अंसारी, शंभू प्रसाद, विनोद कुमार व प्रमोद कुमार सिंह ने अपने-अपने संकुल संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों को सृजनात्मक प्रशिक्षण देने में बखूबी सहभागिता निभाई।
हुसैेनगंज प्रखण्ड के प्रभारी बीईओ परमानंद मिश्र की अगुवाई में सभी आठ संकुल संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। मड़कन, हिंदी संकुल के सीआरसीसी प्रमोद कुमार शर्मा ने शिक्षकों को विद्यालयों में नवीनतम तकनीक अपनाने पर जोर दिया।
पचरूखी प्रखण्ड के संकुल संसाधन केंद्र मवि तरवारा में मुन्ना कुमार, हरदिया में दिनेश प्रसाद, पकड़ी में राकेश कुमार, गम्हरिया में अजय कुमार, सुरवाला में राकेश कुमार सिंह, कल्याणपुर में राजीव रंजन व प्रेमहाता में विकास कुमार के नेतृत्व में गतिविधि युक्त शिक्षा देने की बारीकियों पर बल दिया गया।
रघुनाथपुर प्रखण्ड के सभी आठ संकुल संसाधन केंद्रों राजपुर, नवादा, मुरारपट्टी, गभिरार, टारी, करसर, कन्हौली व चकरी में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान पर विशेष फोकस किया गया। जिससे बच्चों की उपलब्धि स्तर में गुणात्मक सुधार हो।




Recent Comments