
परसा। आर्थिक दृष्टि से कमजोर ग्रामीण समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत हमने गरीब मज़दूर, किसान एवं बेरोज़गार तथा उनके परिवार जन को दृष्टि बहाल करने वाली निःशुल्क उच्चस्तरीय सर्जरी प्रदान कर उनकी दृष्टि को बेहतर करने का संकल्प लिया है।उक्त बातें उत्तर बिहार का सबसे बड़ा आँख अस्पताल मस्तिचक दरियापुर के प्रोजेक्ट निदेशक मृत्युंजय कुमार तिवारी ने कही। निदेशक ने कहा कि COVID-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान दैनिक वेतन भोगियों व प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा से हम सब अवगत हैं।प्रवासियों में अधिकांश बिहार एवं उत्तर प्रदेश के मजदुर हैं।वैसे लोगो की उपचार के बाद आशा और ऊर्जा के साथ नए सिरे से उज्जाले वाली जिंदगी से काम करना फिर से शुरू कर सकें।वही मेडिकल निदेशक डॉ अजित पोद्दार ने कहा कि एक मोतियाबिंद सर्जरी न केवल दृष्टि बहाल करता है,बल्कि उनके लिए आजीविका भी है।यह नि:शुल्क सर्जरी हमारे अनुभवी सर्जन अत्याधुनिक शल्य कक्ष में एक सुरक्षित माहौल में किया जायेगा।कर्मी अमित कुमार सिंह ने कहा कि गरीब असहाय लाचार मरीज़ की पंजीकरण के लिए 9262299952,9262299953 दूरभाष नम्बर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे पंजीकरण करा सकते है।उन्होंने गरीब असहाय की अंधकार जिंदगी में रौशनी लाने में जनता से सह्ययोग करने का अपील किया।




Recent Comments