अपहरण की अफवाह पर चक्कर काटते रहे पुलिस पदाधिकारी
✍परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान: गुरुवार की शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता गांव में एक बच्चे के
अपहरण की अफवाह में पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ चक्कर काटते रहे। सभी
चौक चौराहों पर वाहन जांच शुरू कर दिए गए। सूचना पर सदर एसडीपीओ
जितेंद्र पांडेय घटना स्थल पहुंचे और जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि छाता
गांव से सूचना मिली कि एक बच्चे का अपहरण बोलेेरो से कर लिया गया है।
सूचना मिलते ही सभी थानों को अलर्ट किया गया। घटना स्थल पर पहुंच कर
मामले की जांच की, तो एक महिला ने बताया कि एक बोलेरो से कुछ लोग आए और
सड़क किानारे खड़े एक बच्चे को लेकर चलते बने। लेकिन पास में स्थित उर्दू
स्कूल व मुखिया से जानकारी ली गई तो किसी बच्चे की मिसिंग की जानकारी
नहीं मिली। कुछ दूरी पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला किया, लेकिन
उसमें कोई बोलेरो दिखाई नहीं दिया।
————————-




Recent Comments