तरैया के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, बूथों पर नही दिखी मतदाताओं की लंबी कतार
#41.8% मतदान हुआ मतदान


तरैया(सारण):08.07.2018:
नक्सल प्रभावित क्षेत्र माधोपुर पंचायत के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया।किसी बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखाई नही दिया।छिट- पुट मतदाता आते गये और मतदान करते गये।

#’सात प्रत्यासियों का भाग्य आज ईभीएम में कैद,10 को होगा फैसला:-
माधोपुर पंचायत से सात सरपंच प्रत्यासी चुनावी मैदान में थे।जिनका भाग्य रविवार को ईभीएम में कैद हो गया है।जिनके भाग्य का फैसला 10 जुलाई को होगा।सरपंच पद से रोहित कुमार राय,मो.उमर,अवधेश सिंह,जामदार राय, ओमप्रकाश सिंह,मजलूम हसन एवं वीरेंद्र राय चुनावी मैदान में थे।
#पंचायती चुनाव में पहली बार सरपंच और वार्ड के चुनाव के लिए ईभीएम का हुआ प्रयोग:-
पंचायत उपचुनाव में पहली बार सरपंच और वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए ईभीएम का प्रयोग किया गया।सरपंच पद के लिए माधोपुर में 14 मतदान केंद्र और वार्ड सदस्य के लिए चंचलिया एवं डेवढ़ी पंचायत के एक-एक वार्ड में ईभीएम से मतदान हुआ।जिससे युवा मतदाता उत्साहित थे।