सारण :तरैया से हज यात्री को पूर्व प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हिन्दू-मुश्लिम भाईचारे का प्रतीक बना रसीदपुर गांव


#सुरभि तिवारी
तरैया:23अप्रैल 2018:
हिन्दू-मुश्लिम भाईचारे और एकता का मिशाल फिर एक बार प्रखण्ड का रसीदपुर गाँव बन गया है।जहाँ हज पर जाने वाले यात्री को हिन्दू भाइयों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।और कहा कि पूरे प्रखण्ड के अमन चैन और भाईचारे के लिए मक्का-मदीना में दुआ करने की अपील किया।सोमवार को रसीदपुर गाँव निवासी पूर्व जिला परिषद डॉ अब्दुल्लाह खान हज के लिए रवाना हुए।जिन्हें पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,भाजपा नेता शेखर सिंह, नंदकिशोर सिंह, विपिन सिंह, नरेंद्र सिंह,मिश्रीलाल सिंह आदि ने माला पहनाकर और हरी झंडी दिखाकर हज पर रवाना किया।उक्त मौके पर अख्तर खान,हबीबुल्लाह खान,अतिउल्लाह खान,डॉ वाजुल खान,इमामुल हक व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments