पर्यावरण संतुलन को ले पौधा रोपण जरूरी
✍परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के पकड़ी पंचायत के महुअल महाल निवासी मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्र ने शनिवार को पर्यावरण संतुलन को ले पौधारोपण किया। इस दौरान दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधा लगाए। इस दौरान मुखिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को ले हर मानव को कम से कम एक पौधा अवश्य लगानी चाहिए। उन्होंने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर मनन मिश्र, चंदन दुबे, रवि मिश्र, सहदेव मिश्र, पारस मिश्र आदि उपस्थित थे।