आयोजनकर्ताओं ने इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

तरैया : प्रखंड के भटगाईं गाँव के बालाजी मंदिर परिसर में श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव का पाँच दिवसीय महायज्ञ का सोमवार के दिन वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुभारम्भ हुआ।वहीं कलश यात्रा व यज्ञ जुलुश यात्रा निकालने के पूर्व वहाँ पहूँचे इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा को आयोजन- कर्ताओं ने फुल मालाओं के साथ अंगवस्त्र भेंट किया।महायज्ञ के लिये निकाले गये कलश यात्रा में 1001 श्रद्धालुओं ने भटगाईं के बालाजी मंदिर परिसर से परिक्रमा कर पचरौड़ बाजार होते हुये परौना गांव के पोखर से कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे।आयोजनकर्ताओं में मुख्य यजमान बबलू सिंह,मंदिर के अध्यक्ष राजू पाठक,कोषाध्यक्ष अनील सिंह,आचार्य विरेन्द्र पाठक, राजा सिंह,विनय सिंह,विकास सिंह,कमलेश राम के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे ।