
मशरक(सारण)।मशरक प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अपने गांव में एक दर्जन फलदार पौधे लगाए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी मशरक वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी को आज के दिन ही नहीं बल्कि अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण और यादगार क्षणों पर कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की ताकि हम अपने पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना एक छोटा सा योगदान दे सके,वहीं उन्होंने कहा कि "पर्यावरण की रक्षा में ही सबकी सुरक्षा निहित" है।आज पूरा विश्व दिनों-दिन बढ़ते प्रदूषण का दंश झेल रहा है।ऐसे में हम सभी लोगों को अपने नौतिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उपर्युक्त अवसर पर डा.रविन्द्र सिंह,उमा प्रसाद,रामनाथ मांझी,शुभनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments