ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे बैंक गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली

मांझी(सारण) : मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार स्थित एसबीआई शाखा के गार्ड राम बली चौहान को अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों ने इलाज के लिए उन्हें एकमा अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना तब हुई जब वे बैंक बन्द होने के उपरांत अपनी टीवीएस स्मार्ट बाइक से रसूलपुर स्थित अपने डेरा पर जा रहे थे तभी सशस्त्र अपराध कर्मियों ने मेरौड़ी देवी हाईस्कूल के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी गार्ड गया जिले का निवासी बताया जाता है।