डोरीगंज मे फरार प्रेमी युगल बरामद-:

#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज (Saran)-:
“”””””””””'””
प्रेम प्रसंग के एक मामले मे गांव के ही एक युवक के साथ फरार युवती को उसके प्रेमी के साथ स्थानीय पुलिस ने डोरीगंज बाजार स्थित एक घर से बरामद कर लिया जिसे अभिरक्षा मे ले 164 के ब्यान के लिए पुलिस ने युवती को छपरा न्यायालय तथा प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया

पुलिस के मुताबिक इस संबंध मे युवती के पिता के द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसकी तलाश मे पुलिस लगातार सक्रिय थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर डोरीगंज बाजार स्थित एक घर से दोनो को बरामद कर लिया गया पुलिस के अनुसार प्रेमी युवक चिरान्द निवासी जयकिशुन माँझी का पुत्र रूपेश कुमार माँझी है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही युवती को 164 के ब्यान के लिए छपरा न्यायालय भेजा गया है ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि दोनो को डोरीगंज बाजार स्थित एक घर से बरामद किया गया जो पिछले दो सप्ताह पूर्व से फरार चल रहे थे इस संबंध मे युवती के पिता ने संदेह के आधार पर अपने पटीदारो को ही आरोपित कर अपहरण का मामला दर्ज कराया था जो गलत निकला ।