वज्रपात से 65वर्षीय व्यक्ति की मौत

पानापुर (सारण) गुरूवार को थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोतम में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार पकड़ी नरोतम निवासी लंगटु मांझी अपने बेटे के साथ खेत मे धान रोप रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में लगभग 65 वर्षीय लंगटु मांझी आ गए। आसमानी बिजली से घटनास्थल पर ही लंगटु की मौत हो गई। पिता को बचाने के प्रयास में 30 वर्षीय बेटा नरेश मांझी भी आसमानी बिजली के करंट के संपर्क में आ गया। घायल बेटे को लोग जल्दीबाजी में पानापुर पीएचसी में ले गए। घटना से परिजनों के साथ पूरा गांव मर्माहत है।