
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा शाहपुर दियारा के वार्ड 4 के मोहन राय के पुत्र 28 वर्षीय राजू कुमार जो ट्रक चालक था. वह बक्सर जिले के बरहमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सिकरिया मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के समीप बुधवार के रात ट्रक के चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। राजू कुमार के कानूनी प्रक्रिया करने के उपरांत उसका शव जैसे ही पहलेजा शाहपुर घर पर पहुंच वैसे ही गांव में हाहाकार मच गया। परिवार जनों को रो–रो के बुरा हाल है वही इस घटना की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय, मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार,
वार्ड सचिव नागेंद्र राय ने शुक्रवार सुबह बताया कि राजू राय जो ट्रक ड्राइवर था और वह अपने ट्रक के पीछे खड़ा था इसी बीच दूसरे ट्रक चालक ने गाड़ी वैक करने के दौरान ट्रक ने ठोकर बुधवार के रात्रि में मार दी जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हों गया जहाँ अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों व आसपास के लोग अस्पताल गुरुवार के पहुंचा जहां मृत अवस्था में राजू राय का शव देखा। इस घटना के बाद उसका कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों क़ो सौप दिया. जहां परिजनों. ने उसका अंतिम संस्कार किया।
मृतक राजू राय के एक पुत्री जब कि तीन भाई और दो बहन है। राजू राय अपने पिता का सहारा था और वह अपना घर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।




Recent Comments