डोरीगंज मे दरवाजे से बोलेरो की चोरी -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
*******
स्थानीय थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर गाँव से एक बोलेरो चोरी का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे दफ्दरपुर गाँव निवासी पशुपति सिंह ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है की रात मे मै अपने दरवाजे पर बोलेरो को लगाकर घर मे सोने के लिए चला गया । सुबह मे जब देखा तो दरवाजे से बोलेरो गायब थी । किसी अज्ञात चोरों द्वारा मेरे बोलेरो की चोरी कर ली गयी है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments