छात्रवृति, पोशाक व साइकिल की राशि नहीं मिलने से नाराज छात्र छात्राओं ने विधालय में जमकर मचाया उत्पात, अगजनी कर प्राचार्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर /सारण
प्रखंड के उच्च विद्यालय, रसुलपुर में छात्रवृति, पोशाक व साइकिल की राशि नहीं मिलने से नाराज विधालय के छात्र छात्राओं ने विधालय में जमकर उत्पात मचाया. अगजनी कर प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे अभिशेख कुमार,ज्योति कुमारी,राहुल कुमार,अभिशेख कुमार,अर्चना कुमारी,शोभा कुमारी,रजनी कुमारी,मोहन कुमार आदि दर्जनों छात्राओं ने कहा कि इस मामले में प्राचार्य से बार – बार शिकायत करने के बावजूद अबतक किसी प्रकार की सुनवाई नही हो रही थी. इधर इस शिकायत को लेकर बुधवार को छात्र आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. विरोध का आलम यह था कि विधालय के कुर्सी बेंच भी तोड़ डाली और उसे आग के हवाले कर दिया. वहीं विधालय परिसर में हंगामा करने के बाद रसूलपुर – परसा भिठ्ठी मुख्य पथ को जाम कर दिया.

हंगामे को देखते हुए प्राचार्य ने इसकी सूचना अमनौर थाने को दिया. सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक सीओ सुशील कुमार मौके पर पहुँच आक्रोशित छात्रो को समझाने की कोशिश की. वहीं छात्रों की शिकायत पर प्राचार्य जनक नाथ मिश्रा से वार्ता कर छात्रो की शिकायत पर पहल करने की बात कही. इधर प्रभारी प्राचार्य जनक नाथ मिश्रा ने कहा कि बच्चो की छात्रवृति से सम्बंधित डिमांड जिला को भेज दिया गया है. राजनीतिक साजिश के तहत इस तरह के विरोध प्रदर्शन कराया गया है. इधर थानाध्यक्ष व सीओ ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया.

Recent Comments