डोरीगंज मेंं जाम से लोग रहे हलकान

डोरीगंज/सारण :
“””””””””””
बालू लदी वाहनो के कारण जाम की समस्या डोरीगंज से साढा नेवाजी टोला बायपास के बीच आए दिन यात्रियो व स्थानीय लोगो के लिए सिरदर्द बन चूका है बावजूद इसमे कही से कोई सुधार होता नजर नही आ रहा दो दिन पूर्व गुरूवार की जाम की फजीहत व परेशानी से अभी लोग भूल भी नही पाए थे कि शनिवार की सुबह 7 बजे से फिर छपरा पटना मुख्यमार्ग जाम हो गया जिसमे रौजा धर्मकाटा से लेकर साढा नेवाजी टोला चौक के बीच भीषण महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके दौरान लोग भयंकर महाजाम जाम से जूझते नजर आए ।

रौजा धर्मकाटा से भिखारी चौक व ब्लौक बायपास रोड साढा नेवाजी टोला चौक के बीच ट्रको की लम्बी कतारे खड़ी देखी गई जिसके दौरान बड़े छोटे वाहनो मे कैद लोग जाम मे फँसे रहे आलम ऐसा कि भिखारी चौक से लेकर धर्मकाटा रौजा के बीच कई जगह दो- दो लेन मे बालू लदी ट्रके खड़ी रही जिसमे लोगो के लिए पैदल सरकना भी मुहाल दिखा भीषण जाम के कारण दोपहिया वाहनो का भी एक न चली बावजूद जान जोखिम मे डाल साईकिल व मोटरसाइकिल सवार कच्ची सड़क के किनारे से होकर रेगते हुए भागते नजर आए प्रखंड मुख्यालय के पास तो पैदल सरकना भी मुहाल दिखा जिसके दौरान खासी फजीहत का सामना महिला यात्रियो को करना पड़ा वाहन छोड़ कई यात्री पैदल ही मार्च करते नजर आए । छ:घंटे जाम के बाद दिन के करीब 2 बजे से जाकर उक्त पथ पर वाहनो का आवागमन सामान्य हुआ वही एन एच 19 पर लगातार जाम की समस्या से त्रस्त लोग दूूूूर्गापूजा को लेकर खासे चिन्तित नजर आए ।