
•मोतिहारी:एमएस कॉलेज ऑडिटोरियम में 7 जुलाई को “ससटेनेबल एंटरप्राइज़ अवार्ड” का आयोजन होगा
देवेन्द्र कुमार कुशवाह ज़िला प्रमुख “दैनिक खोज खबर” की रिपोर्ट :-मोतिहारी जागृति यात्रा के तत्वाधन में एमएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में 7 जुलाई को “ससटेनेबल एंटरप्राइज़ अवार्ड” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के युवाओं को उनके रचनात्मक प्रोजेक्ट को उचित प्लैटफ़ार्म मिलेगा। जो भी युवा अथवा संस्था जल, कृषि अथवा रिसाइक्लिंग पर कार्य कर रहा हो अथवा कान्सैप्ट है तो उनको इसमे भाग लेने का एक सुनहरा अवसर है। देश के कुल 25 ज़िलो से युवाओं को शामिल किया जा रहा है जिसमे बिहार से 3 ज़िला पूर्वी चंपारण, दरभंगा एवं नालंदा शामिल है।
जिनका प्रोजेक्ट का चयन होगा उनमे प्रथम को 2 लाख, द्वितीय को 1 लाख व तृतीय को 50,0000 का कैस अवार्ड है और इसके अतिरिक्त 6 महिना का मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा, सम्मान की वित्तीय सहायता कोका-कोला द्वारा वहन किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए चांदमारी अवस्थित ख्वाब फ़ाउंडेशन के ऑफिस में युवा सदस्यों के बीच तैयारी की समीक्षात्मक बैठक रखा गया था जिसमे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्य योजनाओं पर चर्चा हुआ और युवाओं को कार्यभार सौपा गया।
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर गांधीजी की विभिन्न रचनात्मक कार्यों में स्वालंबन एक महत्वपूर्ण कार्य था जो आज के समय में भारत को विकसित बनाने के लिए बहुत ही जरूरी है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए चंपारण के युवाओं को मिल रहा है एक शानदार अवसर जिसमें उनके सपनों को मिलेगा एक आयाम। यह बात आयोजन बैठक को संबोधित करते हुए ख्वाब फ़ाउंडेशन के संस्थापक व कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना कुमार ने कहा ।
उन्होने यह भी कहा कि चंपारण सत्याग्रह का यह सबसे महत्वपूर्ण सफलता होगी जब चंपारण के युवा को रोजगार मिल जाएगा और स्वालम्बन के माध्यम से समाज की सेवा करेंगे। आज बेरोजगारी व गरीबी अपने चरम पर पहुचती जा रही है जिसके समाधान के लिए युवाओं को आना बहुत जरूरी है। जागृति यात्रा के माध्यम से ऐसे युवाओ को विश्व की प्रथम अद्वितीय ट्रेन यात्रा से पूरे भारत का भ्रमण कराया जा रहा है और उन्हे स्वालंबन हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।
लगातार 15 दिन तक एक ही ट्रेन से लगभग 8000 किमी की यात्रा कराया जाता है और भारत को आगे बढ़ाने वाले युवा उधमियों से मिलवाया जाता है। इस यात्रा का हिस्सा कोई भी युवा बन सकता है जिसके पास समाज व देश को आगे बढ़ाने का सपना है , जज़्बा है और कुछ अलग करने का जुनून है।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के लगभग सभी एनजीओ व संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है।खासकर युवाओं को शामिल करने का भरपूर कोशिश किया गया है जो रचनत्मक कार्य कर रहे है और समाज को एक नई दिशा देना चाहते है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में शामिल रहे अद्यानंद गौतम, रवि रौशन, उज्ज्वल, इंद्रदीप, प्रणय, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, चितरंजन कुमार, विवेक कुमार,अभिलाषा भारती, अनोखी कुमारी, मनीषा जयसवाल,नन्द किशोर सिंह, रजनीश , अतुल आनंद , अवनीश, रंजीत, सुजीत, रौशन कुमार आदि।




Recent Comments