डॉ. अब्दुल कलाम ट्रॉफी पर चैनपुर टीम का कब्जा

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान
सिसवन (सिवान) :
प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित खेल मैदान में शनिवार की
शाम खेले गए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंअ का फाइनल मुकाबले में चैनपुर की टीम ने
रामपुर की टीम को 2 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीत रामपुर के कप्तान अवधेश यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चैनपुर की टीम
13वें ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
चैनपुर की टीम तीन विकेट से विजयी घोषित हुई। चैनपुर के खिलाड़ी नीरज
को मैन ऑफ द मैच एवं शाहनवाज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
मैच की कमेंट्री उपेंद्र पांडेय ने की। इस मौके पर राजेश सिंह,
धम्मू यादव, रूणा बाबू, रमेश तिवारी, बंटी गुप्ता,
कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments