
छोट झौवा मे अगलगी की घटना मे लाखों की संपत्ति जलकर राख -:
#अगलगी मे पीकअप वैन , गेहूँ कटर मशीन एवं चार साइकिल भी जले-
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के अवतार नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत छोटझौवा गाँव मे हुई अगलगी की घटना मे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी ।
घटना संध्या चार बजे की बतायी जा रही है जब अचानक अदालत राय के दलान मे आग पकड़ लिया और देखते देखते आग पुरे दलान को अपने चपेटे मे जिसमे दलान मे रखे पीक अप वैन , गेहूँ काटने एवं दौनी करने वाला मशीन , चार साइकिल एवं दस बोरा गेहूँ सहित दलान मे रखे अन्य समान जलकर राख हो गए । दलान के पास अदालत राय का मोबाइल दुकान था वह भी जल गया जिससे लगभग पचास हजार मुल्य के मोबाइल सेट और समान जलकर राख हो गए ।
वही आग फैलकर बगल के प्रभु राय एवं कामेश्वर राय के खोप मे आग पकड़ लिया जिससे खोप मे रखे अनाज एवं भुसा जलकर राख हो गए साथ ही आग की चपेटे मे आने से बगल के मुंशी राय का झोपड़ीनुमा घर भी जल गया जिससे घर मे रखे सभी समान जलकर राख हो गए ।
आग लगने की सुचना पर स्थानीय थाने के एस आई अरुण शर्मा दलबल के साथ पहुँचे एवं ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद पम्पिंग सेट चलाकर आग पर काबु पाया ।
इस अगलगी की घटना मे लाखों रुपए मुल्य के समान के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है ।
आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है ।
घटना की सुचना पर पहुँचे राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार शर्मा ने अगलगी की घटना का आकलन किया एवं रिपोर्ट सीओ को देने की बात कही ।




Recent Comments