डेढ़ दर्जन की संख्या वाले दैनिक मजदूर परिवार की दिक्कत जान समाजसेवी ने उपलब्ध कराया राशन
परिवार को राशन उपलब्ध कराते बीजेपी कार्यकर्ता
मढ़ौरा, सारण । नगरा प्रखंड के खैरा भट्ठी के पास रहने वाले भिखारी भाट परिवार का रोजगार बंद होने से खाने पीने की दिक्कत की खबर सामने आने पर सामाजसेवी रुपेश सिंह ने तत्काल पहल की है । समाज सेवी व पटना विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह ने 19 लोगों वाले परिवार के लिये खाधान्न उपलब्ध कराया है। बता दे कि 19 लोगो का बिखारी भाट परिवार लॉक डाउन के के कारण मुश्किल समय से गुजर रहा था । परिवार के लोग प्रतिदिन ठेला चला अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, इधर सब जगह बंदी से उन्हे काम नही मिल पा रहा था । रुपेश सिंह स्थानीय सांसद रुडी के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना मुनिटरिंग कार्य में मुख्य सहयोगी क़े रूप में मढ़ौरा क्षेत्र में सक्रिय है । इस दौरान जरुरतमंद दैनिक मजदूर व वेतनभोगी की समस्या पर उनतक जीवनयापन हेतु राशन उपलब्ध कराने के कार्य में भी लगे है । उक्त परिवार से संबंधित एक खबर सामने आने पर इस परिवार को तत्काल राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। नगरा भाजपा नेता बबलू सिंह के माध्यम से जरुरतमंद परिवार तक खाने पीने का राशन चावल,आटा, दाल उपलब्ध करवाया। विकट स्थितियों में परिवार को राशन मिलने पर सभी के चेहरे पर संतोष दिखा और सभी ने रुपेश सिंह के मदद पर अपना आभार जताया ।