तेज रफ्तार पिकअप रौंदकर हुआ फरार
परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी. थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप राहुल मोड़ के पास सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार महेंद्रा कंपनी की पिकअप ने सहारा इंडिया कंपनी के ब्रांच मैनेजर को रौंद दिया. इस घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना में गंभीर रुप से घायल ब्रांच मैनेजर को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में ले गये. जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया. मृतक मैनेजर की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के ओझा के बढेया गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ माली के 50 वर्षीय पुत्र हरिद्वार भास्कर के रूप में हुयी. बताते चलें कि मृतक पिछले पांच वर्षों से पचरुखी सहारा इंडिया ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रतिदिन की तरह देहात क्षेत्रों में कलेक्शन के लिए जाते थे. शुक्रवार को कलेक्शन से लौटने के दौरान पिकअप ने रौंद दिया.
————————




Recent Comments