Θ बेतिया – बगहा:– डॉo भीमराव अम्बेडकर की जयंती को दीपोत्सव रुप में मनाएगा महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय)

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लगे लॉकडाउन का पालन करते हुए मंगलवार 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती को महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ता दीपोत्सव के रुप में मनाते हुए घर को दीप, मोमबत्ती से सजाकर तथा डॉo अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष मोमबत्ती जलाकर हर्ष पूर्वक परिजनों के साथ उनकी जयंती मनाएंगे। इस बाबत पूछने पर परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन रावत के हवाले से उक्त जानकारी अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ बगहा के मीडिया प्रभारी सह महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दिया।

आगे बताया कि कोरोना को हराने के लिए फिजिकल डिस्टेंस, लॉकडाउन का पूर्णतः पालन करते हुए मंगलवार 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती को दीपोत्सव के रुप में मनाते हुए सभी कार्यकर्ता शाम को घर पर दीप, मोमबत्ती जलाएंगे तथा प्रज्जवलित दीप के प्रकाश से प्राप्त सकारात्मक ऊर्जा से प्रेरणा लेते हुए उनके अनुयायी और महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के सभी सदस्य, कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प दुहराएंगे। बोधिसत्व बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर की कीर्ति विश्व प्रसिद्ध है। वें अपने अथक त्याग, संघर्ष एवं परिश्रम के बदौलत ही 32 डिग्रियाँ प्राप्त किए जिसमें विश्व के सबसे बड़े विश्वविद्यालय कोलंबिया और कैम्ब्रिज से डबल डॉक्टरेट की उपाधियाँ भी शामिल हैं। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र सेवा में ही समर्पित किया, उन्हें अपने देश से गहरा लगाव था।




Recent Comments