डेंगू की चपेट में आया युवक, गोरखपुर रेफर

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड के नरहरपुर निवासी प्रखंड कृषि समन्यवक सुधीर सिंह के पुत्र विवेक कुमार डेंगू की चपेट में आ गया है।
स्थानीय चिकित्सक ने उसकी स्थिति गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया है। परिजन उसे गोरखपुर इलाज कराने के लिए ले गए हैं। विवेक के डेंगू की चपेट में आने की चर्चा से पूरे गांव में दहशत इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को छिड़काव एवं उचित उपचार के लिए निर्देश दिया गया है।

विधायक ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
मांझी विधायक विजय शंकर दुबे ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहाकि मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहाकि यह हृदयविदारक घटना है। मेरी कर्मभूमि यह रही है। आज भी मेरा संपर्क इस क्षेत्र के लोगों से है। मैं मुख्यमंत्री से इस घटना में मृत परिवार के परिजनों से अनुग्रह राशि के तहत चार लाख देने की मांग करुंगा।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप :
इस घटना को ले ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि विसर्जन के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए पहले ही विद्युत विभाग को सूचित कर दिया गया था। यदि विद्युत विभाग सचेत रहती तो इस समय विद्युत आपूर्ति नहीं करती और यह घटना नहीं घटती। जानकारी के बाद भी बिजली की सप्लाई नहीं बंद की गई, जिसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :
मिर्जापुर निवासी प्रदीप साह तथा रघुनाथपुर निवासी मुकेश कुमार व ट्रैक्टर ड्राइवर सिसवन थाना के सिसवां कला निवासी मुन्ना कुमार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन है। प्रदीप साह ने मां दुर्गा की पूजा को ले मन्नत मांगी थी और शुक्रवार को विदेश जाने वाला था। प्रदीप साह की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसे अभी कोई संतान नहीं था