एकमा में चाकू गोदकर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो नामजद
दैनिक खोज खबर, एकमा
गुरुवार की संध्या एकमा थाना क्षेत्र के नरहनी गांव में चाकू गोदकर की गई हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एकमा थाने में दर्ज प्राथमिकी में नरहनी गांव के ही दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

चाकूबाजी में मृत बिरेन्द्र शाह के पिता महावीर शाह के बयान पर एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमे नरहनी गांव के ही स्वर्गीय रामाधार महतो के पुत्र ओमप्रकाश महतो व उत्तम महतो के पुत्र चंदन महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एकमा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

(सदर अस्पताल में आये महावीर शाह)
आपको बता दे कि गुरुवार की संध्या नरहनी गांव में हुई चाकूबाजी में महावीर शाह के पुत्र बीरेंद्र शाह व राजेंद्र शाह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में करने के बाद चिकित्सको ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां बिरेन्द्र शाह की मौत हो गयी जबकि राजेन्द्र शाह का उपचार जारी है।