पटना। जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना”हर शनिवार की तरह आज 18, सितंबर ,शनिवार भी 8:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक, असहाय, रोड पर जीवन यापन कर रहे, दरिद्र नारायण का, जरूरतमंदों तक लगभग 250+लोगों को रोटी बैंक के युवा सक्रिय सदस्यों द्वारा भोजन कराई गई। कार्यक्रम के संयोजक, संचालक,सन् ऑफ गोस्वामी, युवासमाजसेवी, योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, सेवा ही धर्म है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि, सौरभ जी थे। विशिष्ट अतिथि अनूप पांडे थे। युवाओं ने लगन पूर्वक सेवा का काम करने का काम किया। इस मौके पर, चुन्नू द्विवेदी, रवीश कुमार, पंचन कुमार, सुनील यादव, कमांडेड अभिषेक वर्मा, अभिषेक कुमार, निलेश कुमार, विशाल राय, आदि कई युवा साथी मौजूद थे।