
छपरा
जिले के सभी राशन कार्ड धारियों को आधार से लिंक किया जाएगा इसे लेकर सदर अनुमंडल के लगभग सभी प्रखंडों के डीलरों के साथ एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने बैठक की बैठक में सभी को सरकार से प्राप्त हुए निर्देश से अवगत कराया गया उन्हें बताया गया कि हर हाल में दिए गए निर्धारित समय से पहले सभी कार्ड धारियों को आधार से लिंक कर लिया जाए इसके लिए पीडीएस दुकानदार कार्ड धारियों के घर घर जाएंगे और आधार सीडिंग का काम पूरा करेंगे सदर एसडीओ ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि आधार कार्डधारी को अनाज व राशन मिले यह कार्य उसी का एक भाग है बैठक में सभी प्रखंडों के मार्केटिंग अफसरों ने भी अपनी अपनी बाते कही और निर्देश पीडीएस डीलरों को दिए।




Recent Comments