बेतिया – बगहा:– ठंढ़ लगने से दुधमुंही बच्ची की मौत
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प. च बिहार:–
बगहा पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीसी काउंटर पर एक तीन महीने की दुधमुही बच्ची की ठंढ लगने से बुधवार को मौत हो गयी।
पकडी विशैली निवासी धुरी साह की पत्नी दुलारी देवी राशन कार्ड बनवाने के लिए आरटीपीसी काउंटर पर निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइन में खडी थी ,तभी ठंड लगने से उसकी दुधमुही बच्ची बोलना और खेलना बंद कर दी । आनन फानन में उसे रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा में दिखाया गया ,तो प्रभारी चिकित्सक अवधेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी हो कि निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के कारण प्रखंड में आये दिन राशन कार्ड बनवाने को लेकर कड़ाके कि ठंड मे सैकडों के संख्या में महिलाएं आरटीपीएस काउंटर पर अपने छोटे- छोटे बच्चों के साथ पहुंचकर निवास प्रमाण- पत्र बनवा रही हैं,लेकिन प्रशासन के द्वारा ठंढ़ से बचने के लिए प्रखंड परिसर में कही पर अलावा की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है ।जिसके कारण आज एक दुधमुही बच्चे ने प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड में दम तोड़ा दिया है।




Recent Comments