क्वारेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण करते पदाधिकारी

छह दर्जन से ज्यादा अप्रवासी मजदूर क्वारेंटाइन।

पानापुर(सारण)डीसीएलआर मढ़ौरा सुनील कुमार रंजन ने सोमवार को प्रखंड के हाईस्कूल कोंध भगवानपुर , हाईस्कूल सतजोड़ा और पंचायत सरकार भवन महम्मदपुर में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया एवं इन केंद्रों पर क्वारेंटाइन मजदूरों के लिए की गयी व्यवस्था का जायजा लिया । बीडीओ मो.सज्जाद ने बताया कि इन केंद्रों पर अबतक 76 अप्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन किया गया है । बीडीओ मो.सज्जाद ने बताया कि इन तीन केंद्रों के अलावे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवा एवं मध्य विद्यालय सतजोड़ा में 100 अप्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन कि व्यवस्था की गयी है । इन केंद्रों पर कवारेंटिन किये गए मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित केंद्रों के पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है । उन्होंने बताया कि आनेवाले दिनों में अन्य प्रदेशों से आनेवाले मजदूरों को अधिक संख्या के मद्देनजर प्रखंड के 54 अन्य विद्यालयों को कवारेंटिन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है जहां 50 -50 की संख्या में मजदूरों को कवारेंटिन किया जाएगा ।