बेतिया – नौतन:– पुरूषो व महिलाओ का आर टी पीएस काउन्टर पर उमडा भीड 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प. चं ) बिहार :–
नौतन —  प्रखंड मुख्यालय मे शनिवार के दिन आर टी पी एस काउन्टर पर पुरूषो व महिलाओ की भारी भीड उमड़ी ।इस पर सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि नये राशन कार्ड के निर्गमन के लिए निवास का होना सरकार द्वारा अति अनिवार्य कर दिया गया है इसकी को लेकर प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतो से पूर्वी नौतन पश्चिम नौतन डबरिया जगदीशपुर मंगल पूर गुदरीया बरदाहा खड्डा सनसरैया आदि पंचायतो से निवास बनवाने भारी संख्या मे लोग आये है उसको देखते हुये सभी महिलाओ को विशेष सुविधा दी जाएगी । निवास बनवाने आयी सुगीया देवी, सुगानति देवी, चिंता देवी, प्रेमशीला देवी, मिंता देवी, झरोखीया देवी, रामावती देवी, पुनम देवी, सुनैना देवी, महेश मुखिया ,विंदेशवरी सहनी, गुलजार आलम ,राघव मुखिया, नुरहसन मिया, रफीक मिया, भगवान् सिंह ,लगनदेव महतो, आदि लोगो के साथ सैकड़ो की सख्या मे उपस्थित थे।।