68 जीविका समूहों को स्वरोजगार को ले एसबीआइ ने दिया ऋण
✍परवेज अख़्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) :
जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई बड़हरिया द्वारा शनिवार को
भारतीय स्टेट बैंक की बड़हरिया शाखा से कुल 68 जीविका स्वयं
सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों को स्वरोजागर से जुड़ने हेतु
एक करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक दयानंद ठाकुर एवं फील्ड ऑफिसर धीरज कुमार
द्वारा संयुक्त रूप से शिविर लगाकर कर ऋण वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां इन पैसों से
बकरी पालन, मुर्गी पालन, मवेशी पालन, कपड़े की दुकान
एवं छोटी दुकानें, कृषि इत्यादि कार्यों को करती हैं एवं सीधे तौर
पर वित्तीय समावेशन का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
शिविर में जीविका के परियोजना प्रबंधक प्रीतम कुमार, सामुदायिक समन्वयक
रजनीश, मनीषा कुमारी, अमरजीत कुमार, सुरेश पासवान, राजेश कुमार,
रूपा देवी, जगदीश कुमार समेत काफी संख्या में दीदियां उपस्थित थीं।
———




Recent Comments