डीएम से की स्कूल बंद करने की मांग

#परवेज अख्तर/सिवान;

महाराजगंज : जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसको देखते हुए अभिभावकों ने जिलाधिकारी से विद्यालय बंद करने का आग्रह किया है। अभिभावक मानवेंद्र कुमार अभय, शैलेश कुमार, संतोष कुमार, शांता कौशलेंद्र सिंह, संजय सोनी, झब्लु कुमार, संजय यादव, गोपी प्रसाद आदि ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसको देखते हुए सभी विद्यालय को अगले आदेश तक बंद होने चाहिए। क्योंकि इससे बच्चों को तो परेशानी हो ही रही है साथ ही अभिभावकों को भी परेशानी हो रही है।
…………………………………..