
सारण/परसा-पटना से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरा पर निकले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स पूर्व सांसद पप्पू यादव का परसा दरोगा राय चौक पर प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने अंग बस्त्र तथा फूलमाला से स्वागत किया।इस दौरान पप्पू यादव ने पत्रकार से कहा कि गत 1 माह से बाढ़ क्षेत्र के दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की समस्या का निदान कराने में जुटने है।परसा में बिजली गुल पर कहा कि गत 10 दिनों से परसा में बिजली गुल रहने पर सुशाशन सरकार पर प्रहार करते हुऐ कहा कि परसा जैसे स्थान पर बिजली नही होना सुशासन सरकार के लिए शर्म की बात है।यदि मंगलवार तक परसा में बिजली नही आती है तो मेरे निजी स्तर से जनरेटर की ब्यवस्था कर परसा को बिजली आपूर्ति की ब्यवस्था कराने का आश्वसन दिया।उन्होंने परसा के अलावे अमनौर तरैया मशरख होते हुए गोपालगंज के बैकुंठपुर तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने की बातें कही।पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि बाढ़ की हवाई सर्वेक्षण करने वाले को हवा में भेजने के लिए लोगो से अपील किया।इस मौके पर अध्यक्ष आलोक कुमार राय डॉ रवि शंकर राय चंदन कुमार आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments