बाइक से 30 लीटर देशी शराब बरामद

#परवेज अख्तर/सिवान;

महाराजगंज : थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान से पुलिस ने खड़ी बाइक से 30 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया। पुलिस ने शराब को बरामद करते हुए बाइक जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में थाना कांड संख्या 181/019 दर्ज कर कारोबार में संलिप्त लेरूआ गांव के ललन प्रसाद, अशोक सिंह, रौशन कुमार, केशव कुमार को आरोपित किया है। मौके से सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
……………………………….