डीएम ने 19 कर्मियों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, लापरवाही हुई साबित तो जायेगी नौकरी
#परवेज अख्तर/सिवान,
गोपालगंज : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत 19 कर्मियों के वेतन भुगतान पर डीएम के द्वारा अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित महाजांच के कार्यो में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की है. महाजांच अभियान के द्वारा अपने घरो में शौचालय का निर्माण कराने वाले लाभूकों के शौचालय का भौतिक सत्यापन किया जाना था . जिसके आधार पर शौचालय निर्माण कराने वाले लाभूकों के बैंक खातों मे शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाना है. जिस कार्य को लेकर गत 10 जून को शहर के अम्बेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया था. जिस दिन स्वच्छता कर्मियों को शौचालय जांच के लिए जांच पुस्तिका मुहैया करायी गयी, और उन्हे तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया. इस अवधि में न तो स्वच्छता कर्मियों के द्वारा शौचालय की जांच की गयी, और नहीं जांच पुस्तिका ही वापस सौंपी गयी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कर्मियों से न सिर्फ जबाब तलब किया है. बल्कि अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक भी लगा दिया है. इतना ही नहीं कर्मियों के कार्य में लापरवाही को देखते हुए डीएम ने कर्मियों से जबाब तलब करते हुए बीडीओ के माध्यम से जबाब देने का निर्देश दिया है. जबाब देने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. संतोष जनक जबाब नहीं मिलने पर कर्मियों को चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी.




Recent Comments