सोंधी नदी पर बन रहे पुल में मानक के अनुरूप मैटेरियल नही डाले जाने से नाराज ग्रामीणों ने काम कराया ठप
मांझी (सारण) :प्रखंड के नटवर कनगोइ के समीप सोंधी नदी पर बन रहे सड़क पुल में सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप मैटेरियल नही डाले जाने की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया तथा काम ठप करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मी मानक से कम सीमेंट का प्रयोग कर रहे हैं तथा क्षमता से कम काम करने वाली मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है।
मालूम हो कि लगभग दो करोड़ सत्ताईस लाख से निर्मित उक्त पुल नंद पुर से माड़ीपुर खुर्द को जोड़ने वाले तीन पायों पर बन रहे पुल से लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीणों के लिए रास्ता सुगम हो जायेगा।