छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने पत्र जारी कर इस आशय की जानकारी दी है कि स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2017 – 19 की परीक्षा प्रपत्र 17 मार्च से 18 मार्च तक भरे जाएंगे । वही परीक्षा प्रपत्र विलंब शुल्क के साथ 19 से 20 मार्च तक भरे जाएंगे। महाविद्यालय तथा विभाग के लिए विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग में बिना विलंब शुल्क के साथ 19 मार्च तक दिए जाएंगे जबकि विश्वविद्यालय द्वारा विलंब शुल्क के साथ 21 मार्च तक फॉर्म मंजूर किए जाएंगे। विदित हो कि परीक्षा शुल्क तृतीय सेमेस्टर के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है जबकि विलंब शुल्क ₹200 लिए जाएंगे। इस आशय का पत्र जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्षो को प्रेषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि छात्र परीक्षा प्रपत्र को जेपीयू के वेबसाइट पर ऑनलाइन भर कर उसकी प्रिंट आउट के साथ संबंधित कागजातों को महाविद्यालयो , अपने विभागों में सत्यापित करा कर जमा करेंगे। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय सेमेस्टर के अंक पत्र , प्रवेश पत्र , पंजीयन प्रमाण पत्र इत्यादि कागजातों की छाया प्रति विभागाध्यक्ष अथवा प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित करना आवश्यक होगा। परीक्षा प्रपत्र अग्रसारित करने से पहले विभागाध्यक्ष , प्राचार्य या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति अपने स्तर से अस्वस्थ हो लेंगे की परीक्षा प्रपत्र की सभी प्रविष्ठियां सही भरी गई है। वहीं परीक्षा प्रपत्र में विश्वविद्यालय पंजीयन संख्या अंकित करना एवं पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति विभागाध्यक्ष प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित करना आवश्यक है। परीक्षा मंडल के निर्देशानुसार पंजीकृत छात्रों की परीक्षा प्रपत्र भड़ने की अनुमति प्रदान की गई है। बिना पंजीकृत छात्रों के परीक्षा प्रपत्र सत्यापित या अग्रसारित की जाएगी तो इसकी सारी जवाबदेही संबंधित प्राचार्ज एवं सत्यापन पदाधिकारी की होगी । उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने दी।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ0 उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
- गंगा के भीषण कटाव से खतरे में लोककवि भिखारी ठाकुर का पैतृक गांव, ग्रामीणों में दहशत
- जहाज घाट की सफाई कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
- बाढ़ के बाद मकेर में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने मवेशियों के इलाज में निभाई सराहनीय भूमिका
Categories

Recent Comments