
02 से 04 जुलाई तक संत जलेश्वर एकेडमी में होगी बिहार राज्य सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता,तैयारी को लेकर हुई बैठक
छपरा : सारण जिला हैंडबॉल संघ की बैठक बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी लौवा कला में हुई । बैठक में मौजूद बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन सह सारण हैंडबॉल के मुख्य संरक्षक विधानपार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय ने जिला संघ के सदस्यों के साथ खेल एवं खिलाड़ियों के सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की । राज्य संघ द्वारा सारण जिला को आवंटित 6 वी बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता को भव्य तरीके से आयोजित करने में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन करते हुए जिला संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को संत जलेश्वर स्मृति कराने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने सहमति जताई। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जुलाई तक संत जलेश्वर एकेडमी के विशाल क्रीड़ा मैदान में तथा खिलाड़ियों का आवासन विद्यालय परिसर में कराने का निर्णय लिया गया । बैठक में उपस्थित जिला संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव रखा । बैठक की अध्यक्षता जिला संघ के चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह ने किया। डॉ सिंह ने कहा कि संत जलेश्वर स्मृति राज्य प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए जिला संघ विद्यालय परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के संरक्षक राजकिशोर राय , प्रबंधक विनीत कुमार , बीरेश राय , मुन्ना जी, जिला संघ के बासुदेव प्रसाद, संयुक्त सचिव रीतेश कुमार सिंह, अंजली कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजा कुमार सिंह , रवि कुमार , आकाश कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।




Recent Comments