दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया । सत्र 2018- 20 के इंटरमीडिएट छात्रों के रजिस्ट्रेशन के मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा और छात्रसंघ एसएफआई के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु राव के नेतृत्व में समाहरणालय समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुआ ।जिसके समर्थन में सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे ।भूख हड़ताल के समर्थन करते हुए विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। हम इन छात्रों छात्राओं के मांगों को विधानसभा अन्दर इन छात्रों को बातों को लेकर जोरदार तरीकों से रखूंगा ताकि जिले के हजारों छात्रों का भविष्य उज्जवल बन जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार सरकार हर साल लाखों बच्चों के भविष्य बर्बाद करते हैं और यही बच्चे आगे चल कर समाज में कुछ गलत करते हैं तो समाज के लोग कहते हैं छात्र आखिर सड़क पर क्यों तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से अपील है कि शांति से इन छात्रों का भविष्य बचा ले वरना छात्र सड़क पर उग्र क्रांति करेंगे और इसके लिए द्वारा स्थानीय नेता ,बिहार बोर्ड औऱ राज्य सरकार होगा। इस मौके पर छात्रनेता आलोक चौबे, नीतीश कुमार,सहमत आलम,शनि खां,राजन पटेल,रूपेश यादव,शिवम कुमार,कुन्दन तिवारी, लालू कुमार,आदि मौजूद रहे। वही इस भुख हड़ताल के मौके पर बीडीओ सदर बसंत कुमार सिंह पहुंच कर पानी पिला कर हड़ताल खत्म कराया।





Recent Comments