बेतिया – वाल्मीकिनगर:-एन डी आर एफ की टीम के द्वारा प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा/वाल्मीकिनगर (06 अगस्त 2018) :- वाल्मीकिनगर के प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में 9वी वाहिनी एनडीआरएफ की टीम के द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया ।
आयोजित कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सहायक समादेष्टा जय प्रकाश प्रसाद के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने उपस्थित लोगों को भूकंप आने पर होने वाले जान-माल की क्षति को कम करने के गुर बताया तथा झुको,ढको,पकड़ो की कारवाई से कैसे भुकम्प के दौरान अपना बचाव किया जाए। श्री प्रसाद ने आगे बताया की आप छोटी छोटी बातों को ध्यान रखेगें तो कई बहुमुल्य जीवन को बचा सकते है। सर्प दंश के बारे में टीम ने विस्तृत जानकारी दी और सांप काटने पर कैसे पहचान करे कि कौन सांप जहरीला है, कौन सांप जहरीला नही है। साथ ही हार्ट अटैक आने पर कैसे सीपीआर दिया जाता है।और आगे बताया कि वाल्मीकिनगर का इलाका बाढ़ का है आप लोग हमेशा सावधान रहें और अपना बचाव करना सीखें।घर मे रखी वस्तुओं से कैसे राफ्ट तैयार किया जाता है। सभी को सिखाया गया।जैसे कोल्डड्रिंक की खाली बोतलों से आप राफ्ट बना सकते हो,जरकिन की मदद से ,बंबू की मदद से,केले के तने से भी आप राफ्ट बना सकते हो।इस प्रोग्राम के दौरान एडीआरएफ के कार्तिकेशर साह,राजेश बाबु टी,धन सिंह,रजंन दुबे,विश्वजीत दास,चंदन कुमार,शभ्भू कुमार सहित नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटियर ,कॉलेज स्टॉफ, कॉलेज छात्र सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।




Recent Comments