• कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए उठायें जा रहे उपायों के लिए दिए आवश्यक निर्देश
• अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं को घूमते देख अस्पताल प्रबंधन को लगायी फटकार

छपरा ।गुरुवार दोपहर को जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा पुलिस अधीक्षक, सारण छपरा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा के साथ सदर अस्पताल, छपरा अवस्थित विभिन्न प्रभागों, आईसोलेशन सेन्टर आदि का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों व अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिये गये है। जिसमें सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा सदर अस्पताल परिसर अवस्थित विभिन्न प्रभागों यथा- सी0एस0 कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति का कार्यालय, एस0एन0सी0यू0, आई0सी0यू0 एवं आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कोरोना संक्रमण के आलोक में पॉजीटीव मरीजों एवं सिम्टोमेटिक मरीजों के लिए विभागीय निर्देशानुसार की जा रही कार्रवाई के संबंध में जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधक से वस्तु स्थिति एवं की जा रही कार्रवाई की स्थिति प्राप्त की गयी। उन्हें निर्देश दिया गया कि विभागीय निर्देश के अनुरूप पॉजीटिव पाये गये मरीजों को जिला स्वास्थ्य समिति से 12 घंटे के अंदर फोन कर उनके स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति प्राप्त करते हुए होम आईसोलेशन अथवा सदर अस्पताल स्थित आईसोलेशन में रहने का ऑपशन दिया जाय। साथ ही होम आईसोलेशन से संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दवाओं से संबंधित मेडिकल किट की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराई जाय एवं साथ ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में नियमित अनुश्रवण किया जाय।अस्पताल परिसर का सेनेटाईजेशन कराना- जिला स्वास्थ्य प्रबंधक अथवा अस्पताल प्रबंधक एवं नगर आयुक्त, नगर निगम को नियमित रूप से सदर अस्पताल, छपरा एवं संबद्ध प्रभागों का सेनेटाईजेसन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित ठेकेदार को भी आवश्यक निर्देश दिया गया। खराब रास्ते एवं जल जमाव की समस्या- निरीक्षण में सी0एस0 कार्यालय परिसर एवं संबद्ध रास्तों के खराब होने एवं जल जमाव की स्थिति के आलोक में जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, छपरा एवं अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि अविलंब समंव्य कर अविलंब खराब रास्तों की मरम्मति कराते हुए जल जमाव की समस्या को समाप्त किया जाय। जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा दूरभाष पर कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पश्चिमी छपरा को अविलंब स्वास्थ्य प्रबंधक से समन्वय करते हुए उक्त परिसर के सभी लूज विद्युत तारों को कसने एवं आवश्यक व्यवस्था को करने का निदेश दिया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक एवं भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सी0एस0 कार्यालय परिसर अवस्थित बनाये गये 6 पेइंग वार्ड में सभी आवष्यक व्यवस्था यथा एसी आदि को लगाने के साथ ही ब्वसवनत करते हुए इसे अविलंब आरंभ करने का निर्देश दिया गया।साथ ही जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा उक्त परिसर में मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन कॉउन्टर/ दवा वितरण केन्द्र का जिला खनिज मद की राषि से निर्माण का आवष्यक निर्देश अस्पताल प्रबंधक एवं जिला खनन निरीक्षक, सारण को दिया गया। जिला अस्पताल परिसर अवस्थित सी0एस0 कार्यालय मुख्य द्वार एवं आई0सी0यू0 के पास आवारा पशुओं यथा सूअर आदि को भटकते हुए देख इसपर जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा स्वास्थ्य प्रबंधक/ अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई गयी एवं निर्देश दिया गया कि संबंधित थानाध्यक्ष से समन्वय कर सदर अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं से संबंधित पुरानी समस्या का अगले 15 दिनों तक सघन जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित पशु मालिकों के विरूद्ध अवशयक कार्रवाई की जाय एवं सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय। अस्पताल निरीक्षण के उपरांत मिडिया कर्मियों को ब्रीफ करते हुए जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा बताया गया कि स्थिति में सुधार हुआ है। कोरोना संक्रमण की जाँच हेतु सदर अस्पताल के अतिरिक्त सोनपुर एवं मढ़ौरा के अनुमंडलीय अस्पताल एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टेस्टीग कैपेसीटी बढ़ाई गयी है एवं रैपिड एन्टीजेन टेस्ट की व्यवस्था की गयी जिसकी संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इसके तहत पॉजिटिव मरिजों के संम्पर्क में आये व्यक्तियों अथवा सिम्टोमिक मामलों की जाँच की जा रही है एवं इस टेस्ट का परिणाम 30 मिनट के अंदर आ जाता है। इसके साथ ही सभी आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्था के साथ 6 पेइंग वार्ड प्रारंभ करने एवं सदर अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने हेतु सघन जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।




Recent Comments