Θ बेतिया – छठ घाटों पे लगेंगे सहायता शिविर :- विशाल कुमार मिश्र

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा स्थानीय महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय बेतिया में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव समापन के साथ ही लोक आस्था का महापर्व सूर्य षष्ठी पूजा आज नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है जिसको लेकर राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा जिले के लगभग छठ घाटों पर सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें छठ ब्रतियो,छोटे-छोटे बच्चो के लिए पानी,चाय के साथ-साथ दवाओ का भी व्यवस्था करायी जाएगी। वही शहर के समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि बेतिया अनुमंडल से सटे संत घाट से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मथौली जल विद्युत परियोजना विगत विगत 10 वर्षों से अधूरा पड़ा है यह परियोजना वर्ष 2011 में शुरू होने के बाद कुछ काम तो हुआ मगर अनजान कारणों से इसका कार्य बंद कर दिया गया यह विद्युत परियोजना शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

इसके पूरा हो जाने पर विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार होता लेकिन इतना लागत के बावजूद अनजान कारणों से यह परियोजना अधर लटका हुआ है जिससे सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। वहीं मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगामी छात्र संघ चुनाव में सभी कॉलेजों में सभी पदों पर राष्ट्रीय आजाद मंच चुनाव लड़ेगा। तथा छात्र संघ चुनाव पूरे मुस्तैदी के साथ लड़ा जाएगा। चुनाव के दौरान किसी भी तरह का चूक ना हो, इसके लिए मंच के पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का मदद लिया जाएगा। साथ ही चुनावी मैदान में मजबूती के साथ उतरा जाएगा।छात्र संघ चुनाव में चौपट शिक्षा व्यवस्था तथा सकारात्मक परिणाम एवं संप्रदायिक सक्तियो को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए आजाद मंच चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारेगा.बैठक का धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख़ गोलू कुमार ने किया. मौके पर लौरिया अध्यक्ष कृतिक राज,नगर उपाध्यक्ष शुभम शैलेश,विकाश कुमार,सफल गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे ।