मांझी(सारण)। मांझी-बनवार मुख्य सड़क पर केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के समीप एक डम्फर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। हालाँकि इस दुर्घटना में चालक व उप चालक बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आयी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दस चक्के वाला डम्फर तेज गति से गुजर रहा था। तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे वह सड़क के बिल्कुल किनारे चला गया और नीचे गड्ढे में पलट गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस की मौजूदगी में डम्फर को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया जा रहा था।