सड़क दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

मढ़ौरा(सारण) ।
गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा हड्डी फैक्ट्री के करीब बाइक दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद मृतक के पिता शेरपुर छपरा निवासी शेर महम्मद ने प्राथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी में बताया है कि उनका 40 वर्षीय पुत्र फैजूल आलम अपने साला के लड़का असफाक आलम के साथ बाइक से अगहरा अपने मौसी कड घर जा रहा था । इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुये पीछे से धक्का मार दिया । घटना में बुरी तरह से जख्मी उनके पुत्र का छपरा इलाज के दौरान मौत हो गयी । शेर महम्मद ने अज्ञात वाहन के चालक को आरोपित किया है ।