
तरैया(सारण)08.01.2020:
माधोपुर पंचायत के दर्जनों गाँवो के गरीब व असहायों के बीच माधोपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को कम्बल का वितरण किया।मुखिया ने कहा कि बढ़ते हुए ठंढ़ के प्रकोप को देखते हुए गरीब व असहायों के बीच शामपुर,सगुनी, राजवाड़ा,बनिया हसनपुर,माधोपुर, अरदेवा,जिमदहा व अन्य गाँवो में भ्रमण के दौरान देखा कि कुछ लोगो के पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं है।जिसको देखते हुए इन गाँवो के गरीबों और असहायों के बीच अपने निजी फंड से लगभग 600 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।कम्बल मिलने के बाद अरदेवा के धर्मनाथ महतो,विश्वनाथ महतो,राजवाड़ा के विश्वनाथ राम,छोटा माधोपुर के धर्मनाथ माँझी,पासपत माँझी, राजवाड़ा के कौशल्या देवी,शकुंतला देवी,रमावती देवी व अन्य ने कहा कि ई हाड़ कँपा देवे वाला ठंढ़ी में हमनी के कम्बल देले आउर समय समय पर हमनी ला बहुत कुछ करिले हमनी ला सुशील मुखिया मशीहा बारन।मुखिया के इस सराहनीय कार्य की लोगो ने प्रसंशा की है।उक्त मौके पर मनी सिंह, सुशील सिंह,सुदीश यादव,धीरेन्द्र यादव,मिथलेश सिंह,अनिल सिंह, सुनील गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments