अलक़ायदा प्रमुख ज़वाहिरी आईएसआई के संरक्षण में कराची में !
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
पाकिस्तान में अलक़ायदा प्रमुख उसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद एक अमरीकी पत्रिका ने दावा किया है कि इस संगठन का वर्तमान सरग़ना एेमन अज़्ज़वाहेरी पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई की सुरक्षा में है और इस समय कराची में है।
दक्षिणी एशियाई मामलों में अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए के एक वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस रीडल ने न्यूज़ वीक पत्रिका से बात करते हुए कहा कि उसामा बिन लादेन के ठिकाने से मिलने वाले कुछ प्रमाणों से पता चलता है कि एेमन अज़्ज़ावेहरी के कराची में छिपे होने की बड़ी संभावना है। उन्होंने कहा कि यह शहर छिपने के लिए बहुत उचित है क्योंकि यहां अमरीकी ज़वाहेरी तक नहीं पहुंच सकते। सीआईए के इस सलाहकार का कहना है कि कराची में अलक़ायदा के वर्तमान सरग़ना को टारगेट बनाना अमरीका के विशेष सैनिकों के लिए बहुत मुश्किल होगा क्योंकि इस शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल, परमाणु प्रतिष्ठान और नौसेना व वायु सेना के अड्डे हैं जो बड़े कम समय में अमरीकी सैनिकों के अभियान को विफल बना सकते हैं। ब्रूस रीडल ने कहा कि कराची के लोगों में अज़्ज़वाहेरी की बड़ी लोकप्रियता है जो उसके विरुद्ध किसी भी अभियान में एक बड़ी रुकावट है।
न्यूज़ वीक की रिपोर्ट के अनुसार अलक़ायदा के एक अधिकारी का कहना है कि वर्ष 2016 में वज़ीरिस्तान के शेवाल दर्रा क्षेत्र में अमरीका के ड्रोन हमले में एेमन अज़्ज़ावेहरी के चार अंग रक्षक मारे गए थे लेकिन वह बच निकला था क्योंकि हमले से कुछ ही सेकेंड पहले वह अपने कमरे से निकल गया था। इस अधिकारी ने बताया कि 2015 के मध्य तक ज़वाहेरी शेवाल दर्रे में अपनी तीन पत्नियों और बच्चों के साथ रह रहा था। रिपोर्ट में तालेबान के एक पूर्व कमान्डर के हवाले से बताया गया है कि एेमन अज़्ज़ावेहरी को पाकिस्तानी गुप्तचर सेवा ने कराची पहुंचा दिया है और उसामा बिन लादेन का बेटा हमज़ा भी आएसआईए के संरक्षण में है। दूसरी ओर वाॅशिंग्टन में पाकिस्तान के राजदूत आबिद सईद ने इस रिपोर्ट को निराधार बताया है और कहा है कि यह केवल मीडिया प्रोपेगंडा है और आतंकवाद से संघर्ष में पाकिस्तान की उपलब्धियां किसी से छिपी हुई नहीं हैं।




Recent Comments