महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लियो क्लब ने दी जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन

छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण एवं लियो फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जायका रेस्टूरेंट में कई कार्यक्रम किये गये। जिसमें मुख्य रूप से क्लब की ओर से दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई।

वहीं भोजपुरी लोक गाथा में अमर पहचान बनाने हेतू सारण की बेटी अनुभूती शान्डील्य “तिस्ता”को मरणोपरांत उनके माता – पिता को सम्मान पत्र एवं सौल देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर लियो क्लब की ओर से 10 लड़कियों का शिक्षण संस्थानों में अंग्रेजी एवं कंप्यूटर शिक्षा हेतू मुफ्त नामांकन भी कराया गया । लियो क्लब के द्वारा इस विशेष दिवस पर इस तरह का सम्मान एवं सहयोग पा कर एक सुर में सभी ने लियो क्लब के कार्यों की सराहना की ।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के जिलापाल लायन डा एस के पान्डे, लियो चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी, लियो फेमिना अध्यक्ष मधुमीता, लियो उपाध्यक्ष अमरनाथ, सचिव विकास एवं शवेता राय, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान एवं प्रियंका, लियो भारती, लियो प्रकाश, लियो अभिषेक गुप्ता, लियो पिन्टू गुप्ता, लियो संदीप, लियो सोनू सिंह, लियो नारायण जी, लियो अमन, लियो पूजा, लियो शिवांगी, लियो खुशनुमा आदी सदस्यों के साथ लायंस उपाध्यक्ष विक्की आनंद मौजुद थें । मंच संचालन लायन मनोज वर्मा संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन लियो विकास ने किया ।उक्त जानकारी लियो पी आर ओ आलोक गुप्ता ने दी ।