डकैती कांड में एसपी ने की जांच
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : मंगलवार की शाम एसपी नवीन चंद्र झा बघौना एवं लेवाड़ी गांव पहुंच गृहस्वामी से डकैती की घटना के बारे में पूछताछ की। उसके बाद वे सिसवन थाना पहुंच कर विभिन्न मामलों की तहकीकात की। इसी क्रम में उन्होंने थानाध्यक्ष रामबालक यादव एवं चैनपुर ओपी प्रभारी
राकेश कुमार को घटना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि रात्रि गश्त में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्ष रामबालक यादव को हर हाल में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का कड़ा निर्देश भी दिया।




Recent Comments