◆ पुलिस घटना स्थल पर अब भी किए हुए हैं कैम्प

तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में गतदिन मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए जमकर चाकूबाजी मामले में पुलिस काफी सक्रिय हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर तीसरे दिन भी पुलिस कैम्प किए हुए हैं। वहीं घटना में घायल युवकों की स्थिति में सुधार होता नजर आ रहा है। सिरमी टोला निवासी घायलों के परिजनों ने बताया कि अशोक राय, राजकिशोर राय, उपेंद्र राय का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उन लोगों की स्थिति में काफी सुधार हो रही है। बताते चलें कि शनिवार की देर रात्रि बाइक से शरीर में टच करने जैसी मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तरैया पुलिस ने रेफरल में भर्ती कराया था जहां से उन लोगों को गम्भीरावस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। फिलहाल उनलोगों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद तरैया बाजार समेत प्रभावित इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुचकर स्थिति का जायजा लिए थे तथा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी समेत जिले से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस घटना स्थल पर कैम्प किए हुए हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में हैं। वहीं पुलिस अबतक इस मामले में आरोपी लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, तथा फरार अन्य अभियुक्ततों की गिरफ्तारी की लिए लगातार छापामारी कर रही है।