
दैनिक खोज खबर/छपरा। अहिर्निश सेवामहे के संकल्प के साथ भूखे जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने वाली सामाजिक संस्था रोटी बैंक का 7वां वार्षिकोत्सव बुधवार को सारण जिला मुख्यालय स्थित सिटी गार्डन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रेमेन्द्र रंजन बाजपेयी, फिजिक्स ओलंपियाड के गोल्ड मेडलिस्ट प्रो. डॉ. परमेन्द्र रंजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने रोटी बैंक द्वारा विगत सात वर्षों से निरंतर किए जा रहे मानवीय सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है। रोटी बैंक ने समाज में सेवा और संवेदना की एक मजबूत मिसाल पेश की है।कार्यक्रम में रोटी बैंक के संस्थापक रविशंकर उपाध्याय सहित संस्था की सारण टीम ने शहर के अन्नदाताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों तथा मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान संस्था के कार्यों में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




Recent Comments